एंथ्रोपोलॉजिस्ट (Anthropologist) कैसे बनें?

नमस्कार! दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एंथ्रोपोलॉजिस्ट कैसे बनें? आज के समय में अधिकतर छात्र किसी ऐसी इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं जहां पर वह कुछ अलग तरह का काम करें और इसीलिए वह अपना कैरियर एंथ्रोपोलॉजी में बनाना चाहते हैं।

परंतु आमतौर पर उन्हें यह मालूम नहीं होता है कि इस फील्ड में कैरियर कैसे बनाया जाए और यदि आप भी एक ऐसे छात्र हैं जो 12वीं के बाद  इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो आप हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें पूरी प्रक्रिया के बारे में। 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट क्या है ? (what is Anthropologist in Hindi) 

यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि एंथ्रोपोलॉजिस्ट एक ऐसा प्रोफेशनल होता है जो अतीत के मानवों के साथ-साथ वर्तमान मानवों के भौतिक पहलुओं तथा सांस्कृतिक व्यवहार के बारे में अध्ययन करते हैं। इस तरह से एंथ्रोपोलॉजिस्ट को मानव विज्ञानी के नाम से भी जाना जाता है और यह ऐसे पेशेवर होते हैं जो कंकाल के अवशेषों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह से इस काम में मानव के अतीत के बारे में विशेषकर अध्ययन किया जाता है।

Also read: जूलॉजिस्ट (Zoologist) कैसे बनें?

एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनने के लिए प्रक्रिया क्या है ? 

जो छात्र 12वीं के बाद एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं उन्हें बता दें कि कैंडिडेट को चाहिए कि वह एंथ्रोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करें। उसके बाद छात्र को चाहिए कि वह एंथ्रोलॉजी में 1 साल का डिप्लोमा करें या फिर इसमें 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स भी कर सकता है। उसके बाद कैंडिडेट एंथ्रोपोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर सकता है। 

योग्यता 

  • कैंडिडेट ने कम से कम एंथ्रोलॉजी में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
  • या फिर छात्र ने एंथ्रोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। 
  • कैंडिडेट को मानव विज्ञान में रुचि होनी चाहिए। 
  • अंग्रेजी के साथ-साथ कंप्यूटर की जानकारी भी होना आवश्यक है। 

आयु सीमा 

इस क्षेत्र में काम करने के लिए कैंडिडेट के लिए किसी भी तरह की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है लेकिन इसके लिए छात्र को जो कोर्स करना होगा उस समय उसकी आयु कम से कम 17 साल तक होनी आवश्यक है। 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनने के कैरियर संभावनाएं क्या है ? 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट बन जाने के बाद कैंडिडेट के सामने नौकरी की बहुत सारी संभावनाएं हैं क्योंकि डिग्री हासिल करने के बाद छात्रों को अनेकों प्रकार की जॉब इस क्षेत्र में मिल जाती हैं जैसे कि –

  • मेडिसन डिपार्टमेंट 
  • पब्लिक हेल्थ सेक्टर
  • चाइल्ड ग्रोथ एंड डेवलपमेंट
  • जेनेटिक लैब्स 
  • मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट
  • आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
  • फूड एंड न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट 
  • ह्यूमन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन
  • पुरातत्व विभाग इत्यादि। 

वेतन 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट की डिमांड आज दुनिया भर के सभी देशों में है इसलिए कैंडिडेट को नौकरी के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती और उसे शुरुआत में हीं काफी अच्छा वेतनमान मिल जाता है जो कि लगभग 25,000 से लेकर 30 हजार तक हो सकता है। लेकिन जब कैंडिडेट को कुछ वर्षों का अनुभव हासिल हो जाता है तो वह हर महीने लाखों रुपए भी कमा सकता है। 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट के कार्य 

एंथ्रोपोलॉजिस्ट बन जाने के बाद कैंडिडेट को जो कार्य करने होते हैं उनकी जानकारी हम निम्नलिखित आपको दे रहे हैं जो कि इस प्रकार से हैं-

  • आज के समय के मानव और पुराने जमाने के मानव के बारे में अध्ययन करना। 
  • मनुष्य के इतिहास पर ध्यान केंद्रित करना और उनके बारे में जानकारी जमा करना।
  • कंकालों के अवशेषों के बारे में शोध करना। 
  • मनुष्य के भाषा के इतिहास, उनके विकास और आर्थिक संरचना का अध्ययन करते हैं।
  • मानवों का जानवरों के साथ तुलना करना इत्यादि।

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल एंथ्रोपोलॉजिस्ट कैसे बनें? इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको जानकारी दी कि आप किस प्रकार से मानव विज्ञानी बन सकते हैं और इसके बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी हमने आपको बताया। साथ ही साथ हमने आपको यह जानकारी भी दी कि एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनने के लिए छात्र में कितनी योग्यता होनी चाहिए।

इसके अलावा हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह भी बताया कि मानव विज्ञानी बन जाने के बाद उसे हर महीने कितने रुपए तक का वेतन मिलता है और उसे इस पद पर रहते हुए कौन-कौन से कार्य करने पड़ते हैं। वैसे अगर देखा जाए तो इस क्षेत्र में ऐसे छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं जिन्हें मानवों के बारे में स्टडी करना अच्छा लगता है।

अंत में हमारा आपसे यही निवेदन है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जो 12वीं के बाद एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं।

Leave a Reply